• Monday, 09 February 2026
जूनियर इंजीनियरिंग के परीक्षा में अतिकांत ने लहराया परचम

जूनियर इंजीनियरिंग के परीक्षा में अतिकांत ने लहराया परचम

Vikas

जूनियर इंजीनियरिंग के परीक्षा में अतिकांत ने लहराया परचम

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कार्य गांव निवासी अतिकांत ने जूनियर इंजीनियर की परीक्षा में परचम लहराया और सफलता हासिल की। भारत सरकार के कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा आयोजित जूनियर इंजीनियरिंग की परीक्षा में सफलता मिलने पर गांव और परिवार में खुशी की लहर है। अति कांत रामचंद्र दास के पोते हैं एवं मनोज कुमार दास के पुत्र हैं।

इस संबंध में परिवार के लोगों ने बताया कि 20 मई को आए परीक्षा परिणाम में कांत को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग आवंटित किया गया है। बता दें कि अतिकांत बी टेक सिविल से पढ़ाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सूरतकल कर्नाटक राज्य से 2020 में कोर्स कंप्लीट किया फिर वर्तमान समय में आईआईटी दिल्ली से MTech की पढ़ाई कर रहे हैं।

बताया जाता है कि अति कांत कुमार के पिता मनोज कुमार भारत सरकार के जीएसटी इंटेलिजेंस विभाग बेंगलुरु में सीनियर इंटेलिजेंस अधिकारी हैं । अति कांत के इस सफलता पर गांव में भारी खुशी है और ग्रामीणों के द्वारा बधाई दी जा रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From