• Monday, 09 February 2026
अति पिछड़ा के लिए 40% आरक्षण की मांग उठाई गई

अति पिछड़ा के लिए 40% आरक्षण की मांग उठाई गई

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ रालोसपा का सम्मेलन टाउन हॉल में गुरुवार को आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में अति पिछड़ा वर्ग के लिए 40% आरक्षण की मांग उठाई गई।

DSKSITI - Large

सम्मेलन में बोलते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह चंद्र्बंशी ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार के द्वारा अति पिछड़ा वर्ग के लोगों के साथ छल किया गया है । वोट तो लिया जाता है परंतु समान रूप से अधिकार नहीं दिया जाता है । नीतीश कुमार अति पिछड़ा को केवल 1 वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल कर शोषण कर रहे हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अब अति पिछड़ा वर्ग को जागरूक होकर अपने अधिकार के लिए लड़ना चाहिए। साथ ही उन्होंने 40% आरक्षण देने की मांग भी उठाई।

अति पिछड़ा स्वाभिमान सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर के शुरू किया गया। इस मौके पर अति पिछड़ा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुभाष सिंह चंद्रवंशी जी, अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नाथ, प्रदेश उपाध्यक्ष राम चंद्र ठाकुर, राहुल कुमार, विपिन चौरसिया, प्रेम गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From