• Monday, 09 February 2026
सांसद ने जूस पिलाकर तुड़वाया शिवकुमार का अनशन, सड़क मरम्मत का कार्य शुरू

सांसद ने जूस पिलाकर तुड़वाया शिवकुमार का अनशन, सड़क मरम्मत का कार्य शुरू

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में सब लोग पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जेपी सेनानी शिव कुमार ने बुधवार की शाम तीसरे दिन अनशन तोड़ दिया। शिवकुमार को लोजपा के नेता एवं सांसद चंदन कुमार ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।

यह अनशन तब टूटा जब सड़क के मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया। जोर शोर से सड़क मरम्मत का काम शुरू किया गया है। एवं कार्यपालक पदाधिकारी तथा अंचलाधिकारी के द्वारा लिखित रूप से 2 दिनों के अंदर समूचे जर्जर सड़क को मरम्मत करने का आश्वासन दिया गया। साथ ही साथ इस मार्ग से भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग भी उपस्थित रहे।

DSKSITI - Large

रालोसपा नेता भी पहुंचे

शिवकुमार के अनशन में समर्थन देने के लिए रालोसपा के अभियान समिति प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नाथ भी पहुंचे और उन्होंने इस आंदोलन का समर्थन किया। इसी आंदोलन के समर्थन में दिनकर न्यास समिति के नीरज कुमार भी आए और प्रशासन के द्वारा इस बड़ी लापरवाही की आलोचना की।

ये लोग रहे मौजूद

सब लोग पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार भी जहां अनशन पर बैठे थे वहीं पार्टी से जुड़े मनोज कुमार, पंकज कुमार, नलिनी रंजन सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे। वहीं लोजपा नेता मधुकर कुमार, अधिवक्ता विपिन सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From