• Monday, 09 February 2026
तूफान का नहीं था पूर्वानुमान : तूफान ने पहुंचाया है भारी नुकसान

तूफान का नहीं था पूर्वानुमान : तूफान ने पहुंचाया है भारी नुकसान

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में बीती रात आई आंधी और तूफान ने जमकर कहर बरपाया। तस्वीरें इसकी गवाही दे रही है। आंधी और तूफान से कितना नुकसान हुआ है। कहीं सड़क पर लगाए गई बस पलटी मार दिया तो कहीं 200 साल पुराना पीपल का पेड़ भी उखड़ कर गिर गया। सड़कों पर पेड़ के गिरने से रोड जाम लगा हुआ है तो किसी के घर गिरने से भारी नुकसान हुआ है।

तूफान का कहर सब जगह तबाही का मंजर

ककरार में बस पलटी

ककरार गांव में लगाई गई 4 बस में भारी नुकसान हुआ । दो बस आंधी तूफान में पलट गई वहीं दो बस पर पेड़ गिरने से भी भारी नुकसान हुआ है। बस संचालक इससे काफी दुखी और क्षति को लेकर चिंतित हैं। वही घर गिरने से एक मवेशी की भी मौत हो गई। ककरार गांव में सर्वाधिक क्षति सामने आ रहा है।

जमालपुर मोहल्ले में पेड़ गिरा

DSKSITI - Large

जमालपुर मोहल्ले में पेड़ गिरने से बिजली का उच्च क्षमता का पोल गिर गया जिससे बिजली बाधित है।

डीहा गांव में 200 साल पुराना पेड़ उखड़ गया

अरियरी प्रखंड के डीहा गांव में 200 साल पुराना पीपल का पेड़ उखड़ गया। इस पेड़ में लोग पूजा अर्चना भी करते थे। पुराने पेड़ों के उखड़ने से गांव में चिंता है।

बेलछी में बिजली का पोल गिरा । आम के पेड़ उखड़ गए। गांव में भी भारी नुकसान हुआ है। आम का पेड़ जहां उखड़ गया। जिसे किसान को नुकसान हुआ। वहीं बिजली का पोल गिर जाने से बिजली बाधित है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From