• Friday, 10 May 2024
अजब  बिहार में गजब स्कूल- एक कमरे में पढ़ते हैं 200 बच्चे, 3 ब्लैक बोर्ड पर 3 टीचर लेते हैं क्लास 

अजब  बिहार में गजब स्कूल- एक कमरे में पढ़ते हैं 200 बच्चे, 3 ब्लैक बोर्ड पर 3 टीचर लेते हैं क्लास 

DSKSITI - Small
अजब  बिहार में गजब स्कूल- एक कमरे में पढ़ते हैं 200 बच्चे, 3 ब्लैक बोर्ड पर 3 टीचर लेते हैं क्लास 
बरबीघा, शेखपुरा
शेखपुरा जिले में अजब बिहार के गजब स्कूल की एक कहानी है। बरबीघा नगर में उर्दू प्राथमिक विद्यालय संचालित है। सरकारी स्कूल में एक कमरे में तीन क्लास लगता है। दो क्लास कमरे के बाहर बरामदे पर लगाया जाता है। उसी क्लास में स्टोर रूम भी है। गैस का चूल्हा, एमडीएम का भोजन, खाना, बर्तन, बक्सा, पेटी, खेल सामग्री भी उसी कमरे में है।
तीन ब्लैक बोर्ड पर तीन टीचर बच्चों को पढ़ाते हैं ऐसे में बच्चे क्या पढ़ पाएंगे इसे आप समझ सकते हैं। नगर के स्कूल का है यह हाल है। दरअसल नगर का यह स्कूल एक कमरे का स्कूल है। बरामदे पर पहला, दूसरा क्लास लगता है। पहला क्लास से दूसरा क्लास छोटे से जगह बरामदे में लगता है। दूसरा क्लास के बाद तीसरा, चौथा और पांचवी क्लास की पढ़ाई एक कमरे में होती है। यहां 3 शिक्षक पढ़ाई कराते हैं। 219 बच्चों का स्कूल में नामांकन है। ऐसे में समझा जा सकता है कि स्थिति क्या है।  
एमडीएम का भोजन जब इसी कमरे में होता है तो उसे बनाने के लिए कोई अलग से व्यवस्था नहीं है। सिढ़ी के नीचे छोटे से जगह में रसोईया के द्वारा भोजन बनाया जाता है। यहां पानी की व्यवस्था बच्चों के लिए नहीं है । नल जल का पाइप एक दे दिया गया है कभी-कभी पानी आता है तो उसी से भोजन बनता है। बच्चे पानी भी पीते हैं। खेल का मैदान तो कल्पना से बाहर है। इसको लेकर कई बार विभाग को सूचित किया गया परंतु कोई पहल नहीं हुई। जिला शिक्षा अधिकारी
DSKSITI - Large

रंजीत पासवान कहते है कि यहां जगह कम तो स्कूल को दूसरे स्कूल में मर्ज कर दिया जाएगा। हलांकि इस मोहल्ले में यह एक मात्र स्कूल है।   
https://youtu.be/WuLixKb-e9g
new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From