• Wednesday, 25 June 2025
भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी कोर्ट में हुए पेश..क्या है मामला..

भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी कोर्ट में हुए पेश..क्या है मामला..

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

गुरुवार को बिहार सरकार के मंत्री एवं शेखपुरा जिले के राजनीति के कद्दावर नेता अशोक चौधरी कोर्ट में पेश हुए। अशोक चौधरी के कोर्ट में पेश होने की खबर पहुंचते ही बड़ी संख्या में समर्थक कोर्ट के आसपास पहुंच गए। वहीं कोर्ट में अशोक चौधरी के पेश होने की सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी भी खबर लेने के लिए मौके पर पहुंचे।

क्या है पूरा मामला

अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम संजय कुमार सिंह के न्यायालय में आज भवन मंत्री अशोक चौधरी, बरबीघा विधायक सुदर्शन कुमार एवं तत्कालीन जदयू जिलाध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार सिंह आचार संहिता के उल्लंघन में बयान देने पेश हुए। शेखपुरा के तत्कालिक कार्यपालक दंडाधिकारी गणेश प्रसाद ने आचार संहिता के उल्लंघन में दीवाल पर पोस्टर बैनर लगाने के आरोप में 14 सितंबर 2010 को शेखपुरा थाना में कांड संख्या 268 /2010 दर्ज किया।

वहीं सुदर्शन कुमार पर केश करने वाला कार्यपालक दण्डाधिकारी राजकुमार के द्वारा 26 सितंबर 2010 बरबीघा थाना में कांड संख्या 308 /2010 दर्ज किया। दोनों मुकदमा के अधिवक्ता लालबहादुर सिंह हैं एवं वरीय अधिवक्ता अरविंद कुमार हैं।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like