• Monday, 09 February 2026
चक्कर खाकर गिरने के बाद वायु सैनिक की मौत पर मातम

चक्कर खाकर गिरने के बाद वायु सैनिक की मौत पर मातम

Vikas

चक्कर खाकर गिरने के बाद वायु सैनिक की मौत पर मातम

बरबीघा

बरबीघा के माउर गांव निवासी 55 वर्षीय वायु सैनिक विजय सिंह की मौत चक्कर खाकर गिरने की वजह से अचानक हो गई। उनकी मौत के बाद गांव में मातम का माहौल हो गया। वायु सैनिक बिहटा केंद्र पर तैनात थे और वे अपने ससुराल लखीसराय जिले के सहूर गए हुए थे। तभी उनकी तबीयत खराब हुई और अचानक चक्कर खाकर गिर गए। फिर उन्हें शेखपुरा सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सैनिक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही गांव मे मातम पसर गया। परिवार के लोग सदर अस्पताल में पहुंचे। जहां सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया। वहीं शव को उनके पैतृक गांव लाया गया। जहां गांव और परिवार के लोगों के द्वारा अपनी संवेदना व्यक्त की जा रही है। बताया जाता है कि विजय सिंह दो बच्चों के पिता थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From