• Saturday, 11 May 2024
स्कूल में पहुंचकर बड़े-बड़े डॉक्टरों ने बच्चों को बताया स्वस्थ जीवन जीने की कला

स्कूल में पहुंचकर बड़े-बड़े डॉक्टरों ने बच्चों को बताया स्वस्थ जीवन जीने की कला

DSKSITI - Small

स्कूल में पहुंचकर बड़े-बड़े डॉक्टरों ने बच्चों को बताया स्वस्थ जीवन जीने की कला

शेखपुरा

स्कूली बच्चों को स्वस्थ जीवन जीने की कला की जानकारी दी गई। बच्चों को प्रख्यात चिकित्सकों के द्वारा यह जानकारी दी गई। उन्हें शाम में जल्दी सो जाने और सुबह जल्दी उठने को लेकर बताया गया। फास्ट फूड, जंक फूड, तैलीय भोजन से दूर रहने की सलाह दी गई। सुबह में पानी पीने की सलाह दी गई और स्वस्थ जीवन जीने की कला के बारे में बताया गया।

जिला मुख्यालय के संस्कार पब्लिक स्कूल में इसका आयोजन रोटरी क्लब ऑफ शेखपुरा के द्वारा किया गया था। इसमें प्रख्यात चिकित्सक एवं रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ मृगेंद्र सिंह के साथ-साथ डॉ आर के सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक कौशिक भी उपस्थित रहे। स्कूल के निदेशक विनोद कुमार ने भी अपनी भागीदारी दी और आगत अतिथियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

चिकित्सकों ने बच्चों को बताया कि हाथ की सफाई बहुत आवश्यक है। इससे कई फायदे होते हैं और बीमारियां कम होती है। 70% बीमारी का मुख्य कारण फास्ट फूड अथवा जंक फूड के खाने से होता है। तैलीय खाना भी नहीं खाना चाहिए। तेल का उपयोग बहुत कम करना चाहिए तो स्वास्थ्य जीवन जिया जा सकता है। डॉक्टरों ने बताया कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए सुबह में हाथ मुंह धो कर दो गिलास पानी पीने की आदत बेहतर साबित हो सकता है।इससे लोग स्वस्थ रह सकते हैं। भोजन में हरी पत्तियां, साग, सब्जी, फल इत्यादि को शामिल करने की सलाह भी डॉक्टरों के द्वारा दिया गया है। सुबह में मॉर्निंग वॉक और व्यायाम, योग करने के बारे में भी बताया गया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From