• Sunday, 19 May 2024
लड़की को अगवा करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

लड़की को अगवा करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

DSKSITI - Small

लड़की को अगवा करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

शेखोपुरसराय

शेखोपुरसराय पुलिस ने 2017 में छेमा गांव से एक लड़की को अगवा करने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान जमुई जिले के चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत सनोखर गांव निवासी जितेंद्र सिंह के रूप में की गई। थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि नामजद अभियुक्त को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहा था। गुप्त रूप से सूचना मिलने पर आरोपी को धर दबोचा गया। इस मामले में पहले भी दो नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। उधर, सोमवार को जयरामपुर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव एवं नरसिंहपुर मोड़ से दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी विनोद कुमार झा ने बताया कि कन्हौली गांव के राजकुमार यादव को बीते वर्ष दलित उत्पीड़न के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं रुदल चौधरी को नरसिंहपुर मोड़ से सवा दो लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like