• Monday, 09 February 2026
अभी-अभी: ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर महिला की मौत

अभी-अभी: ट्रैक्टर चालक ने मारी टक्कर महिला की मौत

Vikas

शेखपुरा

सिकंदरा शेखपुरा रोड में बसंत गांव के पास ट्रैक्टर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसमें महिला की मौत हो गई ।

मृतक महिला की पहचान सदर प्रखंड के पुरैना गांव निवासी आशा देवी के रूप में की गई। मृतक को सदर अस्पताल लाया गया है। जहां पोस्टमार्टम की तैयारी की जा रही है।

सियानी से आ रही थी महिला

बताया जाता है कि महिला सीयानी से अपने परिवार के साथ बाइक पर बैठकर आ रही थी। तभी बसंत गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में घायल होने पर महिला को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।

बसंत है डेंजर जोन

DSKSITI - Large

बताना जरूरी है कि बसंत गांव के पास महीने में कई दुर्घटनाएं होती रहती है। प्रत्येक दिन यहां घटने वाली घटनाओं में किसी न किसी की जान चली जाती है। इस जगह को डेंजर जोन के रूप में माना जा रहा है और लोगों से यहां सावधानी से गाड़ी चलाने की अपील लगातार की जाती रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From