• Tuesday, 10 February 2026
Accident : कम उमर का किशोर चला रहा था बाइक, हादसे में मौत

Accident : कम उमर का किशोर चला रहा था बाइक, हादसे में मौत

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में बढ़ते सड़क हादसे की घटनाओं के बीच भी लोग सबक लेने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में बगैर हेलमेट के बाइक चला रहे एक किशोर की ट्रैक्टर से टक्कर होने पर मौत हो गई। यह घटना बरबीघा शेखपुरा रोड में गायत्री पेट्रोल पंप के पास घटी।

DSKSITI - Large

जानकारी के अनुसार नारायणपुर निवासी किशोर चंदन कुमार उम्र 16 वर्ष अपनी बाइक से सोमवार को शेखपुरा जा रहा था। तभी ओवरटेकिंग के क्रम में सामने से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी। हालांकि लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From