• Thursday, 12 February 2026
पैदल जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

पैदल जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला, मौत

Vikas

चेवाड़ा।

शेखपुरा – सिकंदरा पथ में समीप पीछे से आ रहे एक ट्रक ने 40 वर्षीय नारायण यादव को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गयी। हादसा तरहारी मोड़ के पास घटी।

मृतक युवक लखीसराय जिले लालपुर गांव निवासी थे।

घटना में घायल युवक को इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाने के क्रम में उसकी मौत रास्ते मे ही हो गई। इस बाबत करण्डेय थाना अध्यक्ष मो नजबुल खान ने बताया कि युवक की लाश को जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया गया है। जबकि घटना में शामिल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From