• Monday, 09 February 2026
अज्ञात वाईक से कुचला कर साइकिल सवार बालक की मौत

अज्ञात वाईक से कुचला कर साइकिल सवार बालक की मौत

Vikas

अरियरी।

प्रखण्ड के कसार सहायक थाना क्षेत्र के ससबहना गांव निवासी संतोष पंडित के दस वर्षीय पुत्र प्रीतम कुमार उर्फ छोटू कुमार की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक साइकिल से ससबहना चौक की ओर आ रहा था। इस बीच विपरीत दिशा से आ रही एक अज्ञात मोटरसाइकिल ने युवक के साइकिल में ठोकर मार दिया और मृतक बेहोश होकर सड़क पर ही गिर पड़ा। जिसके पश्चात स्थानीय लोगों की सहयोग से इलाज हेतु शेखपुरा लाया गया।

जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया ।जहां से बिहारशरीफ ले जाने के रास्ते में उसकी मौत हो गई ।जिसके पश्चात शब को घर ले जाने के क्रम में कसार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, शेखपुरा भेज दिया। मृतक बाप का इकलौता पुत्र बताया गया है। जबकि वाईक चालक अपनी वाईक लेकर भागने में सफल हो गया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like