• Tuesday, 10 February 2026
Accident:: ट्रक ने छात्र को कुचला, पटना रेफर, रोड जाम।

Accident:: ट्रक ने छात्र को कुचला, पटना रेफर, रोड जाम।

Vikas

बरबीघा

नगर के कोयरीबीघा में ट्रक ने मुसापुर निवासी छात्र दीपक कुमार को कुचल दिया। घायल को गंभीर अवस्था में उसे पटना रेफर किया गया।

घटना गुरुवार की शाम आठ बजे घटी। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने रोड जाम कर दिया है।

इस संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक अपने सड़क किनारे खड़ा था तभी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया और उसका पैर बुरी तरह से कुचल गया। गंभीर अवस्था में युवक को अस्पताल लाया गया जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया।

उधर स्थानीय लोगों ने ट्रक को चालक सहित पकड़ कर जमकर धुनाई की और पुलिस के हवाले कर दिया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From