• Saturday, 11 April 2026
वाईक दुर्घटना में चिकित्सक घायल

वाईक दुर्घटना में चिकित्सक घायल

Vikas

शेखपुरा।

बृहस्पतिवार के दिन शहर के रेलवे स्टेशन रोड में टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज के समीप एक वाईक दुर्घटना में वाईक पर सवार चिकित्सक डॉ संजीव कुमार , 35 वर्ष घायल हो गए।

जिन्हें इलाज हेतु स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि घटना में उनके एक पैर की हड्डी टूट गई है।

सूत्रों ने बताया कि डॉक्टर संजीव कुमार गिरिहिंडा स्थित अपने संस्थान डॉ जाकिर हुसैन इंस्टीट्यूट से वाईक पर सवार होकर पटेल चौक की तरफ आ रहे थे। तभी ट्रेनिंग कॉलेज के समीप अचानक एक बालक के द्वारा सड़क पार किया जाने लगा। बालक को बचाने के क्रम में वाईक से संतुलन खो बैठने के कारण वे वाईक सहित सड़क किनारे पलट गए। जिसमे वे बुरी तरह घायल हो गए। घायल चिकित्सक अरियरी प्रखण्ड के तेजा बीघा गांव के निवासी बताये गए है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like