• Sunday, 19 May 2024
रफ्तार का कहर। टाइल्स मिस्त्री को ट्रक ने रौंदा। मौके पर मौत

रफ्तार का कहर। टाइल्स मिस्त्री को ट्रक ने रौंदा। मौके पर मौत

DSKSITI - Small

शेखपुरा।

रफ्तार के कहर की चपेट में एक टाइल्स मिस्त्री के आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह हादसा महाराष्ट्र के नागपुर में शेखपुरा निवासी टाइल्स मिस्त्री दुर्गा पंडित के साथ घटी।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार टाइल्स मिस्त्री दुर्गा पंडित कुछ दिन पहले तक शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र में ही टाइल्स लगाने का काम करते थे और अधिक पैसे कमाने के प्रलोभन देकर एक ठेकेदार के द्वारा उनको मध्य प्रदेश के नागपुर शहर ले जाया गया जहां गुरुवार की शाम घर लौटने के क्रम में तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को पीछे से रौंद दिया।

इस हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके मौत की खबर परिजनों को ठेकेदार के द्वारा ही दिया गया। दुर्गा पंडित के मौत की खबर मिलते ही नगर में मातम छा गया। बताया जाता है कि दुर्गा पंडित तीन बच्चे के पिता हैं। जिनमें एक 10 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार और दो बच्ची शामिल है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

st marry school

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like