• Monday, 09 February 2026
छात्र रुस्तम के स्वास्थ्य लाभ की कामना स्कूली छात्रों ने सामूहिक रूप में की

छात्र रुस्तम के स्वास्थ्य लाभ की कामना स्कूली छात्रों ने सामूहिक रूप में की

Vikas

शेखपुरा।

शहर के प्रमुख निजी शिक्षण संस्थान संस्कार पब्लिक स्कूल के नौवीं कक्षा के छात्र रुस्तम नयन जो पिछले दिनों वाईक दुर्घटना में घायल होने के बाद पटना स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती है। साथ ही अब तक बेहोशी की अवस्था मे जिन्दगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहा हैं।

उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना संयुक्त रूप में सभी स्कूली छात्र -छात्राओं व शिक्षक -शिक्षिकाओं ने संयुक्त रूप में की। इस मौके पर निदेशक विनोद कुमार , शिक्षक ,एवं सभी छात्र -छात्राएं स्कूल परिसर में खड़ा होकर घायल छात्र के स्वास्थ्य लाभ की कामना भगवान से की । मालूम हो कि पिछले 23 दिनों से अचेतावस्था में इलाजरत है। घटना के दिन शाम में वह स्कूल से पढ़कर वाईक से घर वापस लौट रहा था।

तभी वह रास्ते मे वाईक के दुर्घटना ग्रस्त होने से बुरी तरह घायल हो गया था। घायल छात्र दैनिक जागरण हिंदी अखबार के शेखपुरा जिला संवाददाता सनोज कुमार के छोटा पुत्र है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From