• Monday, 09 February 2026
जाको राखे साइयां: गड्ढे में पलटी गाड़ी..निकल गया कचूमर..फिर

जाको राखे साइयां: गड्ढे में पलटी गाड़ी..निकल गया कचूमर..फिर

Vikas

बरबीघा

जाको राखे साइयां मार सके ना कोई, इसी मुहावरे को चरितार्थ होते हुए आप इस खबर में देख सकते हैं। हादसे के शिकार वाहन को देखकर कोई अनुमान नहीं लगा सकता परंतु जाको राखे साइयां मुहावरा इस मामले में चरितार्थ होता है।

इस हादसे में गाड़ी गड्ढे में पलटने से बरबीघा के नरसिंहपुर निवासी टनटन कुमार एवं कुटोत गांव निवासी नीरज कुमार गाड़ी पलटने से गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

यह हादसा राजगीर-शाहपुर रोड में छाछूबीघा गांव के पास हुआ।

DSKSITI - Large

जानकारी के अनुसार गाड़ी गड्ढे में पलट गई। दोनों को गंभीर चोटें लगी जिसका इलाज पावापुरी अस्पताल में किया जा रहा है। दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों के सहयोग से घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From