• Friday, 13 February 2026
विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं की पिटाई से आक्रोश, विधानसभा में गूंजा मामला

विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं की पिटाई से आक्रोश, विधानसभा में गूंजा मामला

Vikas

विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं की पिटाई से आक्रोश, विधानसभा में गूंजा मामल

शेखपुरा

शेखपुरा जिले में छात्रा गुड़िया कुमारी की सड़क हादसे में मौत के बाद विद्यार्थी परिषद के द्वारा निकाले गए आक्रोश मार्च में पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किए जाने को लेकर आक्रोश सब जगह देखने को मिल रहा है।

इस मामले में देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा भी चला। पकड़े गए सभी छात्र नेताओं को पुलिस ने मुक्त कर दिया। इस बीच शेखपुरा के विधायक विजय सम्राट के द्वारा विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं पर पुलिस की लाठी चार्ज की बात को विधानसभा में भी उठाया।

बता दें कि छात्रा की सड़क हादसे में मौत के बाद हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं सड़क पर शुक्रवार को उतरे विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में आंदोलन किया जा रहा था। इसी दौरान छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस के द्वारा लाठीचार्ज किया गया । इसके बाद कई छात्र जख्मी हुए। छात्र नेता रोहित कुमार की जमकर पिटाई की बात भी कही जा रही है। छात्र नेताओं ने बताया कि रोहित कुमार को पुलिस थाने लाकर भी जमकर पिटाई की है। गिरफ्तार किए गए छात्र नेताओं को भाजपा नेताओं की पहल पर छोड़े जाने की बात कहीं जा रही है।

कोचिंग संचालकों ने निकाला आंदोलन, विद्यार्थी परिषद भी सहभागी

कोचिंग से जुड़े कई संचालक जिसमें संजीव कुमार इत्यादि का नाम शामिल है ने बताया कि यह आंदोलन कोचिंग संचालकों के द्वारा निकाला गया था। विद्यार्थी परिषद इसमे शामिल हुआ। इधर विद्यार्थी परिषद से जुड़े आकाश कश्यप ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर उपद्रव कर दिया। विद्यार्थी परिषद और कोचिंग संचालक द्वारा शांति मार्च निकाला जा रहा था।

कोचिंग संचालकों ने सोशल मीडिया पर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की । सोशल मीडिया पर कोचिंग से जुड़े संचालकों के द्वारा आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई। आंदोलन में जुटने के लिए विद्यार्थियों से अपील किया गया । इसमें फेसबुक और व्हाट्सएप का जमकर उपयोग किया गया। इसी वजह से बड़ी संख्या में छात्र छात्रा जुटे।

DSKSITI - Large

उधर एसडीओ निशांत के द्वारा छात्रा के माता को परिवारिक लाभ के तहत ₹20000 की सहायता दी गयी। वहीं दुर्घटना लाभ के तहत ₹400000 मिलने का आश्वासन भी दिया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From