• Monday, 09 February 2026
महिला से बेरहमी से मारपीट। अस्पताल में भर्ती।

महिला से बेरहमी से मारपीट। अस्पताल में भर्ती।

Vikas

बरबीघा।

बरबीघा के दरियाचक गांव में बुद्धवार की रात्रि में महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। गंभीर रूप से घायल महिला के सर में चार पांच जगह गंभीर जख्म है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल महिला कमलेश यादव की पत्नी सुनीता देवी है।

इस संबंध में कमलेश यादव ने बताया कि पड़ोसी से मामूली विवाद को लेकर झगड़ा हो रहा था। इसी क्रम में बाहर से लोगों को बुलाकर पड़ोसी घर में घुस गया और सभी के साथ बेरहमी से मारपीट की।

डरे है लोग:-

डरे सहमे कमलेश यादव पड़ोसी के नाम भी बताने से डर रहे थे। वही पुलिस मौके पर पहुंचकर महिला का फर्द बयान दर्ज कर रही थी। चिकित्सकों ने बताया कि महिला के सर में गंभीर चोट है और इसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस ने कहा कि मामले की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी की जाएगी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From