
जमुई लोकसभा चुनाव। महागठबंधन के संभावित उम्मीदवार आई पी गुप्ता ने किया क्षेत्र भ्रमण।

शेखपुरा।
आसन्न लोक सभा चुनाव में महागठबंधन के तरफ से सशक्त सम्भावित उम्मीदवार के रूप में देखे जा रहे जाने -माने समाजसेवी इंजिनियर इन्द्रजीत प्रसाद गुप्ता ने जमुई संसदीय क्षेत्र में पड़ने वाले शेखपुरा विधान सभा क्षेत्र को लेकर उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को यहा एक दिवसीय दौरा के क्रम में विधान सभा के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रो का दौरा करने के बाद पत्रकारों से कही।
आगामी लोक सभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से प्रबल दावेदार के रूप में माने जाने वाले गुप्ता ने बताया कि पिछले पांच साल में जमुई संसदीय क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण भाग में कोई भी विकास का ठोस काम नहीं किया जा सका है।
यहां के लोगो ने बड़े ही उमंग और उत्साह के साथ नए आशा की उम्मीद लगायी थी। इसके उल्ट आज संसदीय क्षेत्र के लोग ठगे महसूस कर रहे है। उनके साथ उप प्रमुख सुरेन्द्र तांती, मुखिया मकेश्वर यादव, भारती जी, चन्दन रावत, मोहन यादव, परशुराम तांती, संजय पाण्डेय, विकास यादव, अरबिंद कुमार, प्रशांत सिंह तोमर, अरुण यादव, ललन यादव आदि थे।
विभिन्न क्षेत्र का भ्रमण कर उन्होंने बताया कि शेखपुरा विधान सभा के पास बड़ी उर्जा है। यहां के लोगो मेहनती और उत्साही है। इनके उर्जा और मेहनत को एक नई दिशा देने की आवश्यकता है। गरीब और असहाय के मदद को लेकर हमेशा आगे रहने वाले आईपी गुप्ता ने लोगो के दुःख दर्द को साझा किया।
बड़ी संख्या में लोगो ने अपने दुःख उनके सामने रखे।उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में तत्कालीन कांग्रेस सांसद स्व राजो बाबू जैसे विकास पुरुष के बाद विकास लगभग ठप्प सा हो गया है।
ठप्प पड़े विकास की गति को यहाँ तेज करने की जरूरत एक प्लानिंग के तरह है। उन्होंने अगले लोकसभा चुनाव में जमुई क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों पर हामी भरते हुए कहा कि उन्हें शेखपुरा वासियों के साथ की जरूरत है।

इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें




Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!