• Monday, 09 February 2026
सत्तर वार्षिक वृद्ध को कार ने मारी टक्कर, पटना रेफर।

सत्तर वार्षिक वृद्ध को कार ने मारी टक्कर, पटना रेफर।

Vikas

शेखपुरा

शुक्रवार के दिन शेखपुरा–चेवाडा मुख्य सडक मार्ग पर एकसारी बीघा गाँव के समीप एक बेकाबू मारुती कार ने सड़क पार कर रहे एक सत्तर वर्षीय ग्रामीण बिरजू यादव को बुरी तरह रौंद डाला। कार चेवाडा की तरफ से आ रही थी। घटना के बाद चालक कार लेकर शेखपुरा शहर की तरफ भाग निकला।

घटना में घायल वृद्ध को इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया , जहां उनकी हालत गंभीर रहने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।वृद्ध की हालत नाजुक बताई गई है। घटना के सम्बन्ध में एक शिकायत स्थानीय नगर थाना पुलिस से की गई है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From