• Monday, 09 February 2026
ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी धराया।

ठेकेदार की गोली मारकर हत्या करने वाला मुख्य आरोपी धराया।

Vikas

शेखपुरा।

जिले के सदर प्रखंड के कोरमा थाना क्षेत्र में पड़ने वाले अग्विल गाँव में चापाकल ठेकेदार महेश सिंह की गोली मारकर की गई हत्या के मुख्य आरोपी मंटू सिंह की सोमवार के दिन कई थाना की पुलिस ने मिलकर गिरफ्तार कर ली।
मालूम हो कि गत 16 सितम्बर की रात्रि अग्विल गाँव में एक सरकारी चापाकल गडवा रहे ठेकेदार एवं कोरमा थाना क्षेत्र के गगौर गाँव निवासी महेश सिंह की हत्या अपराधियों ने रंगदारी न मिलने पर कार्यस्थल पर ही पहुंचकर कर दी थी।
इस हत्या के मामले में अग्विल गाँव के ध्यानी सिंह के पुत्र मंटू कुमार सहित तीन को नामजद अभियुक्त बनाते हुए एक प्राथमिकी कोरमा थाना में दर्ज कराई गई थी।

थाना अध्यक्ष रामशरण पासवान ने बताया कि मामले के दो अन्य आरोपी रौशन कुमार और सुशील कुमार अभी भी फरार है।
उन्होंने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर अग्विल गाँव के मांझी टोला में छुपे हत्यारोपी को कई थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है।
चापाकल ठेकेदार की हत्या के मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में मेहुस, कोरमा थाना के साथ – साथ केवटी ,सिरारी तथा मिशन ओपी पुलिस संयुक्त रूप में सफलता अर्जित की।
DSKSITI - Large

गिरफ्तार बदमाश से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दावा किया कि जल्द ही इस घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From