• Tuesday, 10 February 2026
बीडीओ ने किया नल जल योजना का उद्घाटन।

बीडीओ ने किया नल जल योजना का उद्घाटन।

Vikas

शेखोपुरसराय। प्रखंड क्षेत्र के चरुआवां में पंचायत के वार्ड नंबर 10 सुगिया गांव में मुख्यमंत्री पेयजल योजना का शुभारंभ फीता काट कर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंद्र मोहन पासवान ने किया।इस मौके पर स्थानीय मुखिया अर्चना देवी सहित अन्य मौजूद थे। बीडीओ ने कहा कि चरूवामा पंचायत के अंतर्गत सुगिया गांव में 19 लाख 39 हजार की लागत से चार सौ फीट तक मे बोरिंग करना है और जिससे ग्रामीणों को शुद्ध जल मिल सके,जल नल योजना के उदघाटन के मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के हरेक पंचायत में जगह को चिन्हित कर सात निश्चय योजना के अंतर्गत बोरिंग करना है।

उन्होंने बताया कि पंचायत के द्वारा वैसी योजना चयन किया गया है ।जिसका गुणवत्ता प्रभावित नहीं हो। जिसमें गुणवत्तापूर्ण जल नागरिकों को मिल सके ग्रामीणों को दूर दूर से पानी लाना पड़ रहा था अब हर घर नल जल की व्यवस्था से काफी सुधार आया है। समारोह में पंचायत के कौशलेन्द्र कुमार,अम्बारी के मुकेश सिंह,नंदकिशोर प्रसाद,जे ई मनोज कुमार,जमीन मालिक धर्म देव पासवान,रजनीश रंजन,प्रमोद पासवान समेत सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From