• Monday, 09 June 2025
लोजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रालोसपा में शामिल

लोजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रालोसपा में शामिल

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

शेखपुरा जिला के एनडीए नेता पूर्व जिला अध्यक्ष लोजपा (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ) एवं शेखपुरा बार काउंसलिंग के कोषाध्यक्ष मोहम्मद शकील अहमद रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष (अभियान समिति ) जितेंद्र नाथ के समक्ष सदस्यता ग्रहण की और प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें माला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया।

साथ ही कहा कि शकील के पार्टी में आने से रालोसपा शेखपुरा जिला में और मजबूत होगी। खासकर शेखपुरा जिला के अंदर अल्पसंख्यक समाज एवं युवाओं के बीच अच्छी पकड़ मानी जाती है । सदस्यता ग्रहण करने के बाद बधाई देने वालों में राज परिषद सदस्य सह प्रदेश महासचिव बिपिन चौरसिया, राज परिषद सदस्य पप्पू राज, रालोसपा के जिला अध्यक्ष महेंद्र कुशवाहा, छात्र जिला अध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार गुप्ता , घाटकुसुम्भा प्रखंड अध्यक्ष अमीर कुमार, अरयिरी प्रखंड अध्यक्ष सुनील रजक, चेवाड़ा प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर यादव, शेखपुरा प्रखंड अध्यक्ष श्यामसुंदर कुशवाहा, शेखपुरा नगर अध्यक्ष राजीव पटेल ,शेखोपुर सराय प्रखंड अध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह ,कार्यकारी दलित प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रामप्रसाद दास, सूचना एवं तकनीकी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनीश धारी, विपुल सिंह, विद्यासागर उर्फ विकास, प्रेमनाथ मेहता ,उमेश सिंह, कपिल पासवान ,रामजन्म पासवान, महेंद्र धारी, सुधीर महतो ,सहदेव चौरसिया शामिल है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like