• Saturday, 11 April 2026
गांव में चोरी करने आए युवक की पीट पीट कर हत्या

गांव में चोरी करने आए युवक की पीट पीट कर हत्या

Vikas

गांव में चोरी करने आए युवक की पीट पीट कर हत्या

 

 बरबीघा, शेखपुरा 

 

शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत जय रामपुर थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर गांव में चोरी करने आए एक युवक की गांव वालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। इस मामले में अज्ञात युवक की लाश को पुलिस ने बरामद कर लिया है।

 लाश की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है । इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया है कि सोमवार की आधी रात को गांव में एक घर में चोरी करने के लिए कुछ युवक प्रवेश कर गया ।

परिवार के लोग जागकर हल्ला करने लगे तभी गांव के कई लोग जुटे और चोर को दूर तक दौड़कर पकड़ लिया गया।

 

DSKSITI - Large

 फिर उसकी पिटाई की गई। जिससे उसकी मौत हो गई। सुबह में पुलिस को इसकी सूचना मिली। पुलिस ने लाश को बरामद कर लिया है और उसे पोस्टमार्टम के भेजने की प्रक्रिया हो रही है ।

मृतक युवक के सीने पर गोदना का निशान

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद सिन्हा घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस को सारी जानकारी मिली है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From

You May Also Like