• Thursday, 12 February 2026
बगैर हेलमेट पकड़े गए लोगों से एक हजार जुर्माना

बगैर हेलमेट पकड़े गए लोगों से एक हजार जुर्माना

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के द्वारा बगैर हेलमेट बाइक चलाने वाले को पकड़ा गया और उसे जुर्माना की राशि वसूल की गई । साथ ही साथ कड़ी हिदायत भी दी गई ।

DSKSITI - Large

वाहन चेकिंग का यह अभियान थाना के पास ही चलाया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस अभियान में बाइक हेलमेट की भी जांच की गई । चार पहिया वाहनों की भी जांच हुई। हेलमेट नहीं लगाने वालों से जुर्माना की राशि के स्वरूप ₹3000 की वसूली हुई। कई लोगों को कड़ी फटकार लगाकर यातायात नियमों के पालन पर जोर दिया गया।

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Comment / Reply From