• Monday, 09 February 2026
शराब पीकर कर रहा था हंगामा, पहुंच गई पुलिस। हो गई जेल

शराब पीकर कर रहा था हंगामा, पहुंच गई पुलिस। हो गई जेल

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा सदर प्रखंड के बाजितपुर गांव में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक युवक को पुलिस ने 1 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान बाजीतपुर निवासी बिनोद चौधरी के रूप में की गई।

बिनोद चौधरी शराब के नशे में गांव में हंगामा कर रहा था। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर वहां पुलिस पहुंच गई और शराबी को हंगामा करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

थाना अध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के मुंह से दुर्गंध भी आ रहा था और ब्रेथ एनालाइजर मशीन में भी शराब पीने की पुष्टि हुई । गिरफ्तार के बाद व्यक्ति को जेल भेजा जा रहा है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From