• Monday, 09 June 2025
खूब पसंद किया जा रहा है शेखपुरा का उभरता हुआ सिंगर निवास सिंह का छठ गीत

खूब पसंद किया जा रहा है शेखपुरा का उभरता हुआ सिंगर निवास सिंह का छठ गीत

stmarysbarbigha.edu.in/

शेखपुरा

इन दिनों शेखपुरा का उभरता हुआ सिंगर निवास सिंह का छठ गीत खूब पसंद किया जा रहा है। लोग इनके छठ गीत को खूब पसंद कर रहे हैं। चेवाड़ा प्रखंड के कपासी गांव के रहने वाले निवास सिंह का दुर्गा पूजा में भी देवी गीत खूब पसंद किया गया था, हर एक पूजा पंडाल में इनका देवी गीत बजता नजर आया।

एक बार फिर से छठ गीत इनका खूब पसंद किया जा रहा है। निवास सिंह सिंगर के साथ-साथ एक एक्टर भी है और कई फिल्मों में काम भी कर चुके हैं जो कि बहुत जल्द रिलीज होने वाली है । निवास सिंह अपना सारा सॉन्ग पटना जगनपुरा स्थित B4 स्टूडियो में रिकॉर्ड करते हैं और इनको म्यूजिक दे रहे हैं B4 स्टूडियो संचालक रौशन सिंह। रौशन सिंह एक जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर है कई नामी गिरामी सिंगर को म्यूजिक देते हैं। इस दौरान बातचीत में निवास सिंह ने बताया कि उनके और बहुत सारे एल्बम मार्केट में आने वाले हैं । उनकी कई फिल्में भी मार्केट में आने वाली है। वह लगातार सिंगिंग और एक्टिंग के लाइन में काम कर रहे हैं। इसके साथ ही निवास सिंह ने समस्त शेखपुरा वासियों को छठ पूजा की शुभकामनाएं भी दी है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like