• Monday, 09 February 2026
गैस कटर से काटा शटर, जेवर दुकान से लाखों की चोरी

गैस कटर से काटा शटर, जेवर दुकान से लाखों की चोरी

Vikas

बरबीघा

बरबीघा में गुरुवार की रात्रि चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए जेवर दुकान से लाखों रुपए के जेवरात सहित अन्य सामान चुरा ली।

चोरी किया घटना बरबीघा के जेवर मंडी ढाबा मार्केट में प्रमोद कुमार के जेवर दुकान में घटी। इस संबंध में दुकानदार ने बताया कि रात्रि में 8:00 बजे दुकान बंद करके हुए घर आए और सुबह में लोगों के द्वारा उनको सूचना दी गई कि उनका सटर काटा हुआ है । जब वह घर से दुकान आए तो देखा कि गैस कटर से शटर को काट दिया गया और दुकान में रखा सारा सामान, जेवरात इत्यादि चुरा लिया।

चोरी में लाखों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है। वही इस चोरी की घटना से पुलिस के गश्ती दल पर भी सवाल उठ रहे हैं। वहीं बाजार में चौकीदार के पहरेदारी पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि सुबह ही इस घटना की सूचना बरबीघा थाना और मिशन ओपी को दे दी गई परंतु समाचार प्रेषण तक पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची। चोरी की घटना से स्थानीय दुकानदारों में भय का माहौल देखा जा रहा है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From