• Monday, 09 February 2026
नकली नमकीन बना के बेचने वाली फैक्ट्री का यहां हुआ उद्भेदन

नकली नमकीन बना के बेचने वाली फैक्ट्री का यहां हुआ उद्भेदन

Vikas

बरबीघा, शेखपुरा।

बरबीघा के बुल्लाचक मोहल्ले में संचालित एक नमकीन फैक्ट्री में पुलिस और प्रशासन की टीम ने छापेमारी कर दूसरी कंपनी का माल बनाकर बेचने का उद्भेदन किया है । मौके से एक संचालक को हिरासत में लिया गया है। इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया है कि गुरुकुल नामक नमकीन कंपनी जो धनबाद बोकारो से संचालित था उसी के नाम पर यहां नमकीन बनाकर बेचा जा रहा था।

आर के कंपनी के नमकीन फैक्ट्री में यह सब चल रहा था जिसमें गुरुकुल कंपनी के मालिक के द्वारा सूचना दिए जाने पर एसडीओ राकेश कुमार, डीएसपी सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में छापेमारी दल रविवार को पहुंचकर छापेमारी की एवं मौके से निर्मित अर्ध निर्मित सामान को जप्त कर एक संचालक को हिरासत में लिया। बताया जाता है कि यह फैक्ट्री बबलू बरनवाल के द्वारा संचालित किया जा रहा था।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From