• Thursday, 12 February 2026
गड़बड़ी करने वाले अधिकारी का बिहार सरकार ने कर दिया डिमोशन

गड़बड़ी करने वाले अधिकारी का बिहार सरकार ने कर दिया डिमोशन

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के पूर्व डीएम योगेंद्र सिंह के द्वारा अधिकारियों पर की गई सख्ती का परिणाम आने लगा है और एक पदाधिकारी को गड़बड़ी करने के मामले में डिमोशन कर दिया गया है। योगेंद्र सिंह को इस मामले में कई आवेदन दिए गए थे। जिसके बाद उनके द्वारा बिहार सरकार को लिखा गया था।

क्या है पूरा मामला

जिले में अधिकारी के डिमोशन किए जाने का मामला आया है । बिहार सरकार के द्वारा यह डिमोशन अधिकारी के द्वारा गड़बड़ी करने और मनमानी करने को लेकर किया गया है। डिमोशन की यह कार्यवाही जिला मत्स्य पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा के ऊपर की गई है। जानकारी के अनुसार शैलेंद्र कुमार वर्मा के द्वारा जिले में मत्स्य पालन और तालाब की खुदाई में भारी गड़बड़ी की गई थी। जिसकी लगातार शिकायत मिलने पर उनके द्वारा सुधार नहीं किया जा रहा था। इसी मामले में बिहार सरकार ने जिला मत्स्य पदाधिकारी का डिमोशन कर दिया।

डिमोशन करने के बाद उनको पटना बुला लिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया कि अरियरी प्रखंड के कई तालाबों की बंदोबस्ती में मत्स्य पदाधिकारी के द्वारा भारी गड़बड़ी की गई थी और मनमानी की गई थी। जिसकी शिकायत डीएम इनायत खान से भी कई बार की गई थी। पूर्व डीएम योगेन्द्र सिंह भी राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजी थी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From