• Monday, 09 February 2026
देसी शराब बनाते शराब कारोबारी गिरफ्तार

देसी शराब बनाते शराब कारोबारी गिरफ्तार

Vikas

बरबीघा

बरबीघा पुलिस ने देसी शराब बनाते शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी रविवार को की गई।

जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि शहर के नारायणपुर मोहल्ले से 30 वर्षीय सीबू चौधरी के घर में छापेमारी की गई और वहां से शराब बनाने के उपकरण सहित 12 लीटर निर्मित देसी शराब भी बरामद किया गया और युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

बता दें कि नारायणपुर मोहल्ले में बड़ी संख्या में देसी शराब बनाने का कारोबार किया जाता है। बताते हैं कि यहां कई घरों में छुप-छुपकर देसी शराब बनाने का कारोबार किया जाता है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From