• Monday, 09 February 2026
बोले चिराग : बिहार में सीटों के बंटवारा का एनडीए में फार्मूला तय नहीं, CAA देश हित में

बोले चिराग : बिहार में सीटों के बंटवारा का एनडीए में फार्मूला तय नहीं, CAA देश हित में

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जमुई लोकसभा के सांसद चिराग पासवान का नेताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया गया। मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार सरकार बिहार के विकास में चारों तरफ विकास कर रही है।नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा।

साथ ही चिराग पासवान ने कहा कि CAA पर एनडीए एकजुट है और देश हित में यह फैसला लिया गया है। इसलिए इसमें किसी तरह की कोई गुंजाइश नहीं है। यह भारत के लोगों को किसी तरह का नुकसान पहुंचाने वाला विधेयक नहीं है। इससे अफवाह में लोगों को नहीं आना चाहिए। साथ ही उन्होंने साफ कहा कि बिहार एनडीए में जहां नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात है वहीं अभी तक सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय नहीं हुआ है। सीटों के बंटवारे का फार्मूला तय करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From