• Saturday, 11 April 2026
30000 मासिक वेतन को लेकर हड़ताल पर चले गए डीलर, परेशानी

30000 मासिक वेतन को लेकर हड़ताल पर चले गए डीलर, परेशानी

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा जिले के सभी जन वितरण प्रणाली से जुड़े डीलर हड़ताल पर चले गए हैं। डीलरों के द्वारा केरल सरकार के मापदंड को बिहार में अपनाने सहित अन्य मांगों को रखा गया है। जिसमें 8 सूत्री मांग शामिल है। डीलरों के द्वारा 30000 प्रतिमाह वेतन की मांग की जा रही है। साथ ही साथ एक क्विंटल अनाज पर ₹300 कमीशन तथा प्रति लीटर केरोसिन पर ₹3 कमीशन सहित अन्य मांग रखी जा रही है।

जिसमें अनुकंपा पर बहाली, निलंबन इत्यादि का मापदंड शामिल है। इसको लेकर बरबीघा में एक बैठक का आयोजन चंदूकुआं मोहल्ले में की गई जिसमें डीलर से जुड़े सभी लोग उपस्थित हुए। जिसमें प्रमुख रूप से नवीन कुमार, अजय कुमार, मनी सिंह, अशोक सिंह इत्यादि शामिल थे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like