• Wednesday, 25 February 2026
प्रखंड प्रमुख को हटाने के लिए आया अविश्वास प्रस्ताव

प्रखंड प्रमुख को हटाने के लिए आया अविश्वास प्रस्ताव

Vikas

शेखोपुरसराय

प्रखंड प्रमुख बेबी देवी को हटाये जाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। इस अविश्वास प्रस्ताव में प्रखंड में विकास कार्यों में लापरवाही और कई अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है।

नोटिस प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार अमर को सौंपा गया है। जिसमें चार पंचायत समिति सदस्यों ने हस्ताक्षर किए हैं।

हस्ताक्षर करने वालों में पंचायत समिति सदस्य मोहब्बतपुर उषा देवी, नीमी से गौरव शर्मा, अंबारी से दिवाकर पासवान , अंबारी से मंटू देवी शामिल है।

प्रखंड विकास पदाधिकारी की मानें तो अविश्वास प्रस्ताव आने पर इसके लिए बैठक बुलाने की तैयारी की जा रही है। बताना जरूरी है कि शेखोपुर सराय प्रखंड में कुल 9 पंचायत समिति सदस्य हैं। जिसमें चार के द्वारा यह अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। अब प्रखंड प्रमुख के द्वारा अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कराने के लिए अपनी रणनीति और लोगों को एकजुट करने की तैयारी की जा रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like