• Tuesday, 10 February 2026
Live समय से पहले पहुंचे सीएम, कर रहे निरीक्षण

Live समय से पहले पहुंचे सीएम, कर रहे निरीक्षण

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निर्धारित समय से 1 घंटे पूर्व भी हो गया था। देर रात इसकी प्लानिंग की गई थी। वही मुख्यमंत्री 12:00 बजे ही शेखपुरा के मटोखर दह पहुंचे और झील का निरीक्षण करने के साथ-साथ जल जीवन और हरियाली से संबंधित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री के द्वारा मौके पर कृषि विभाग के द्वारा बनाए गए श्री विधि खेती फॉर्म के साथ-साथ मत्स्य पालन एवं हेचडी व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण भी किया।

मुख्यमंत्री के साथ शेखपुरा जिला के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, भवन निर्माण मंत्री एवं बरबीघा के पूर्व विधायक अशोक चौधरी, शेखपुरा के विधायक रणधीर कुमार सोनी, जिलाधिकारी इनायत खान, पुलिस अधीक्षक दयाशंकर सहित बड़ी संख्या में प्रदेश और जिला के पदाधिकारी उपस्थित हैं । कार्यक्रम में थोड़ी देर में मुख्यमंत्री का संबोधन किए जाने का कार्य किया जाएगा।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From