• Saturday, 11 April 2026
CAA के समर्थन में 25 दिसंबर को होगा बड़ा आंदोलन

CAA के समर्थन में 25 दिसंबर को होगा बड़ा आंदोलन

Vikas

शेखपुरा

नागरिकता संशोधन बिल का लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए जिले के बुद्धिजीवियों की बैठक रविवार को स्टेशन रोड स्थित नीज सभागार भवन में साहित्य संगम समिति के अध्यक्ष उपेंद्र प्रेमी की अध्यक्षता में संपन्न हुई ।

बैठक में सर्वसम्मति से 25 को भारत बचाओ के बैनर तले शांति पूर्ण प्रर्दशन करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर बजरंगदल के जिला संयोजक ललन पाण्डेय, विधार्थी परिषद के आकाश कश्यप, भाजपा के बलराम कुमार,धर्म जागरण मंच के पंकज शर्मा , अधिवक्ता परिषद सहित विभिन्न संगठनों के लोगों ने भाग लिया ।

इस मौके पर उपेन्द्र प्रेमी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नागरिकता संशोधन बिल के विरोध के नाम पर कुछ पार्टियों के शह पर देश में अराजकता फैलाया जा रहा है वह देश के हित में नहीं है। इन सभी कारणों को लेकर बुद्धिजीवियों ने नागरिकता संशोधन बिल के पक्ष में रैली निकालने को लेकर बैठक में विचार किया गया । इस मौके पर सन्नी कुमार, चंद्रशेखर कुमार, राजेंद्र गुप्ता, रोहित कुमार,मनोज तुफानी सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like