ताला तोड़कर एचएम को दिलाना पड़ा प्रभार, अब होगी गड़बड़ी की जांच
अरियरी।
एचएम की कुर्सी मलाईदार होती है और इसी के लिए एचएम इसे छोड़ना नहीं चाहते। इसी मामले में ससबहना हाई स्कूल के एचएम सुरेश चौधरी के द्वारा निलंबन के बाद भी दूसरे एचएम को प्रभार नहीं दिया जा रहा था।


थक हार कर प्रशासन ने जबरदस्ती ताला तोड़कर नए एचएम को प्रभार दिलाया। इसके साथ ही इस मामले में गड़बड़ी की जांच हुई होगी । चर्चा है कि इस हाई स्कूल में बड़े पैमाने पर आर्थिक गड़बड़ी की गई है। विद्यार्थियों ने भी जिलाधिकारी से मिलकर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
इस बाबत जिला शिक्षा पदाधिकारी नन्द किशोर राम ने बताया कि स्कूल में पोशाक , साइकिल व छात्रवृत्ति राशि के वितरण में गड़बड़ी करने को लेकर गत तीन माह पूर्व डीडीसी सत्येंद्र कुमार सिंह द्वारा तत्कालीन एचएम सुरेश चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर स्कूल के वरीय शिक्षक पप्पू दास को एचएम का प्रभार सौंपने का निर्देश दिया था। लेकिन अधिकारियों के आदेश का उल्लंघन कर निलंबित एचएम पद पर बरकरार थे।
जिसके कारण स्कूल में शैक्षणिक माहौल दूषित हो गया था। ऐसी स्थिति में एसडीओ शेखपुरा से मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर स्कूल के कार्यालय का ताला तुड़वाकर पप्पू दास को नए एचएम का प्रभार सौंपने की मांग की गई। डीईओ ने बताया कि एसडीओ राकेश कुमार द्वारा डीपीओ सर्व शिक्षा अभियान सतीश कुमार सिंह को मजिस्ट्रेट के रूप में इस कार्य के लिए नियुक्त किया गया।
बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट के रूप में डीपीओ सतीश कुमार सिंह कसार थाना पुलिस की सहायता से स्कूल के कार्यालय कक्ष और उसके अंदर रखे तीन अलमीरा का ताला तुड़वाकर नये एचएम पप्पू दास को विद्यालय अभिलेख सौपा। इस प्रकार तीन माह से निलंबित एचएम की मनमानी के चंगुल से स्कूल को मुक्त करवाया जा सका।


इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!