• Monday, 09 February 2026
स्नान कर रही लड़की का बनाया वीडियो, करने लगा ब्लैकमेल, कोर्ट ने दी यह सजा

स्नान कर रही लड़की का बनाया वीडियो, करने लगा ब्लैकमेल, कोर्ट ने दी यह सजा

Vikas

शेखपुरा

शेखपुरा में स्नान कर रही लड़की का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इस मामले में कोर्ट ने आरोप को सही पाते हुए सजा सुनाई है। सोमवार को विशेष न्यायाधीश सह अपर जिला जज प्रथम ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने नाबालिग लड़की के साथ किए गए इस अपराध को लेकर कठोर सजा सुनाते हुए 2 साल की कारावास और ₹5000 का अर्थदंड दिया है।

दोषी युवक करंडे थाना क्षेत्र के सियानी गांव निवासी लक्ष्मण केवट का पुत्र पप्पू केवटी है। इस संबंध में अभियोजक नायला बेगम ने बताया कि नाबालिग लड़की 4 मार्च 2015 को अपने घर में स्नान कर रही थी तभी युवक के द्वारा वीडियो बना लिया गया और उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। इसी मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई और फिर कोर्ट ने कड़ी सजा सुनाई।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From