• Wednesday, 25 February 2026
35 लीटर देसी तथा 19 बोतल विदेशी शराब के साथ पांच गिरफ्तार, 3 महिला भी शामिल

35 लीटर देसी तथा 19 बोतल विदेशी शराब के साथ पांच गिरफ्तार, 3 महिला भी शामिल

Vikas

बरबीघा

गुरुवार की सुबह बरबीघा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नगर परिषद क्षेत्र के शेरपर गांव के दलित बस्ती में छापेमारी कर 35 लीटर देसी और 19 बोतल विदेशी शराब के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में 3 महिलाएं और दो पुरुष शामिल है।

थानाध्यक्ष विनोद झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने शेरपर दलित टोले में छापेमारी की जिसमें प्रसाद मांझी की पत्नी मंगली देवी, स्वर्गीय मोती मांझी की पत्नी लखिया देवी, मुंशी मांझी की पत्नी लाछो देवी को पांच पांच लीटर देसी शराब के साथ पकड़ा गया। जबकि नागो महतो पिता मुनेश्वर महतो को 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।

इसी तरह स्वर्गीय लखन मांझी के पुत्र उदय मांझी को 19 बोतल सीलबंद विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। सभी अभियुक्तों को पुलिस जेल भेजने की तैयारी में जुट गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस सफलता में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की और सभी को गिरफ्तार किया।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like