• Sunday, 12 April 2026
बाइक ने 2 स्कूली बच्चों को रौंदा , बाइक सवार सहित दोनों बच्चे गंभीर

बाइक ने 2 स्कूली बच्चों को रौंदा , बाइक सवार सहित दोनों बच्चे गंभीर

Vikas

अरियरी

आढा महुली शेखपुरा पथ पर भीषण बाइक एक्सीडेंट में 2 बच्चे सहित बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल बच्चे की पहचान अरियरी थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी विनोद चौहान के पुत्र विकास कुमार और लोचन कुमार के रूप में की गई।

घायल दोनों बच्चे के पिता और माता विकलांग बताए जा रहे हैं। वही बाइक सवार की पहचान नवादा जिले के खड़सारी निवासी युवक के रूप में की गई । बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे सड़क पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें रौंद दिया।

हादसे के बाद दोनों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। वहीं चिकित्सकों ने बताया कि इस घटना में दोनों बच्चों की स्थिति गंभीर बनी हुई है जबकि बाइक सवार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। यह हादसा गुरुवार की सुबह 11:00 बजे घटी है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like