• Wednesday, 25 February 2026
रात में ले जा रहे थे 3 कार्टन शराब, 15 गिरफ्तार । एक हत्या आरोपी भी

रात में ले जा रहे थे 3 कार्टन शराब, 15 गिरफ्तार । एक हत्या आरोपी भी

Vikas

शेखपुरा/लखीसराय

बरबीघा के एक गांव से जा रही बारात के 15 लोगों को पुलिस ने लखीसराय में 3 कार्टन विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक हत्या का आरोपी है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए शेखपुरा थानाध्यक्ष ने बताया कि मोड़ के पास डेली बेरी कोरियर कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या का आरोपी गिरफ्तार हुआ है। जिसको पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया में जुट गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि गांव से बारात जा रही थी जिसकी चेकिंग के दौरान दो स्कार्पियो गाड़ी पर 3 कार्टन विदेशी शराब बरामद किया गया और दोनों गाड़ियों पर सवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार किए गए बाराती में ही हत्या का आरोपी भी है। बता दें कि कोरियर कंपनी के मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसमें गोलू कुमार को भी नामजद अभियुक्त बनाया जा रहा था। उधर बारातियों को गिरफ्तारी के बाद बारात में बढ़ गए शराब के चलन पर रोक लगने की संभावना जताई जा रही है। बता दें कि शराबबंदी के बाद बड़ी संख्या में बाराती अब शराब का सेवन करने लगे हैं और नागिन डांस की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From

You May Also Like