पैक्स चुनाव: ऑब्जर्वर के द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण
शेखपुरा
पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासन के द्वारा जमकर तैयारी की जा रही है। पहले चरण में शेखपुरा प्रखंड घाट कुसुंबा प्रखंड और चेवाड़ा प्रखंड के पंचायतों में चुनाव होना है। इसी को लेकर ऑब्जर्वर के द्वारा चुनाव के लिए बनाए गए मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में कई सुझाव भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।
शेखपुरा प्रखंड के हथियावां तथा गवय पंचायत में ऑब्जर्वर के द्वारा मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।


यह निरीक्षण ऑवर्जवर रविशंकर प्रसाद के द्वारा किया गया।
इस क्रम में हथियावां के सभी तीन मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि हथियावां मतदान केंद्र को संवेदनशील माना जा रहा है और इसी को लेकर चुनाव पूर्व की तैयारी की जा रही है ताकि सभी जगहों पर निष्पक्ष चुनाव को संपन्न कराया जा सके। साथ ही साथ पंचायत के चुनाव केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया।



इस खबर को अपनों के बीच यहां से शेयर करें
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!