• Monday, 09 February 2026
पहली पत्नी को छोड़ रचा ली दूसरी शादी, अब बच्चों के साथ भटक रही महिला

पहली पत्नी को छोड़ रचा ली दूसरी शादी, अब बच्चों के साथ भटक रही महिला

Vikas

शेखपुरा

महिला हेल्प लाइन को आवेदन देकर पीड़िता लगायी गुहार। पीड़िता अरियरी थाना के अन्तर्गत सहनौरा निवासी दरोगी मांझी की पुत्री संजू देवी के द्वारा महिला हेल्प लाइन में पति सहित ससुर एवं देवर के विरुद्ध आवेदन दी।

पति सदर शेखपुरा के मंदना निवासी शिवचरण मांझी के पुत्र दिलीप मांझी के द्वारा शराब पीकर पीड़िता के साथ मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक रूप से तंग वो परेशान करता है। महिला हेल्प लाइन की सचिव अमृता दयाल एवं परामर्शी निशा ने बताया कि पीड़िता की शादी करीब नौ वर्ष पूर्व हुई है। दोनों के दाम्पत्य जीवन से एक चार वर्ष की बच्ची एवं एक सात वर्ष का बच्चा भी है। पति एक माह पूर्व पीड़िता को अपने पिता से बीस हजार रुपये लाने को कहा।

पति को जब रुपये नहीं माँगकर दी तो शराब पीकर पीड़िता के साथ मारपीट करते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता किसी प्रकार मायके पहुंचकर अपने पिता से आपबीती बतायी। तब पिता अपनी पुत्री के ससुराल गया जहाँ पता चला कि पति दूसरी शादी भी कर ली है। वही पीड़िता के बड़ा बेटा को पति अपने पास रखे हुये है जबकि बच्ची अपने पीड़िता माँ के पास है। महिला हेल्प लाइन के द्वारा पति को सूचना के माध्यम से उपस्थित होने का आदेश की।

पीड़िता के पति का उपस्थिति होने के बाद महिला हेल्प लाइन के द्वारा आपसी समझौता कराने का प्रयास की लेकिन पति मनाने को तैयार नहीं हुआ। वहीं पीड़िता अपने पति की दुसरी शादी करने के बाद भी पति के साथ रहने को तैयार है।अभी भी पीड़िता अपने पिता के घर में रह रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From