• Monday, 09 February 2026
राजस्व कर्मचारी के मनमानी के खिलाफ धरना

राजस्व कर्मचारी के मनमानी के खिलाफ धरना

Vikas

बरबीघा

बरबीघा नगर परिषद क्षेत्र के प्रखंड कार्यालय पर आम आदमी पार्टी के द्वारा एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया यह धरना कर्मचारियों रामविलास सिंह के मनमाने रवैए और नाजायज वसूली के खिलाफ दिया गया।

मौके पर जिला अध्यक्ष धर्म उदय कुमार ने कहा कि कर्मचारी के द्वारा किसी भी सही जमीन के कागजात बनाने में आम लोगों को काफी परेशान किया जाता है। बगैर मोटी वसूली के किसी भी आदमी का रसीद काटने से लेकर मोटेशन तक का कोई काम नहीं होता। इस संबंध में कई आवेदन अधिकारियों को दिए गए हैं परंतु उनका स्थानांतरण, निलंबन की कार्यवाही नहीं हो रही है। आम आदमी के परेशानी को देखते हुए पार्टी के द्वारा यह धरना दिया जा रहा है। इस अवसर पर पार्टी से जुड़े विपिन चंद्र्बंशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From