• Monday, 09 February 2026
बीएसएनएल एक्सचेंज से लाखों के बैटरी की लगातार हो रही चोरी। प्राइवेट मोबाइल कंपनियों के द्वारा गोलमाल

बीएसएनएल एक्सचेंज से लाखों के बैटरी की लगातार हो रही चोरी। प्राइवेट मोबाइल कंपनियों के द्वारा गोलमाल

Vikas

बरबीघा

बरबीघा प्रखंड के बरबीघा – खोजागाछी रोड में लगे बीएसएनएल एक्सचेंज टावर का बैटरी चोरों ने चुरा लिया। घटना की जानकारी देते हुए बरबीघा थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा ने बताया कि बीएसएनएल टावर में बैटरी चोरी करने की प्राथमिकी बरबीघा थाने में दर्ज की गई है।

दर्ज प्राथमिकी में जे ई विकी कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बताना जरूरी है कि बीएसएनएल के टावर से लगातार बैटरी की चोरी की जाती है। एक सप्ताह पूर्व भी शेखपुरा के अरियरी के बीएसएनएल टावर से बैटरी की चोरी की गई जबकि बरबीघा के इसी बीएसएनएल एक्सचेंज के 2 साल पूर्व बड़ी संख्या में बैटरी की चोरी कर ली गई । बताया जाता है कि बीएसएनएल टावर के बैटरी की चोरी करने का काम निजी कंपनियों के द्वारा किए जाने की चर्चा भी खूब हो रही है।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From