• Monday, 09 February 2026
अधिवक्ताओं का यहाँ होगा महाधिवेशन, हो रही तैयारी

अधिवक्ताओं का यहाँ होगा महाधिवेशन, हो रही तैयारी

Vikas

शेखपुरा/दीपक कुमार

अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के द्वारा आयोजित एक दिवसीय महाधिवेशन नालंदा जिला अन्तर्गत राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल में 17 नवंबर रविवार को होने जा रहा है। माहाधिवेशन का मुख्य उद्देश्य पक्षकारों को न्याय देने वाले, न्याय दिलाने वाले एवं न्याय पाने वाले की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक सक्रिय पहल करने के लिए किया जा रहा है।

महाधिवेशन में मुख्य बिंदु “वर्तमान परिवेश में समाज में अधिवक्ताओं की भूमिका” पर अधिवक्तागण अपना अपना विचार व्यक्त करेंगे। इस महाधिवेशन में बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा, बिहार स्टेट बार कौंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मनाथ प्रसाद यादव, राष्ट्रीय महामंत्री राजेश कुमार शुक्ला एवं कई राष्ट्रीय कार्यकारिणी तथा राज्य कार्यकारिणी सदस्यगण भी शामिल हो रहे हैं।

वहीं जिला विधिज्ञ संघ शेखपुरा से भी अध्यक्ष अरविंद कुमार, महासचिव विनोद कुमार सिंह, उपाध्यक्ष चन्द्रमौली प्रसाद यादव, अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद, रामजनम प्रसाद सिंह, विपिन कुमार, निरंजन कुमार एवं अन्य अधिवक्तागण राजगीर के अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन हॉल में जाकर अपनी विचार व्यक्त करेगें।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From