• Tuesday, 10 February 2026
मोबाइल पर फोन करके कैसे आपको ठग लिया जाता है पढ़िए और सुनिए

मोबाइल पर फोन करके कैसे आपको ठग लिया जाता है पढ़िए और सुनिए

Vikas

बरबीघा

शेखपुरा जिले में साइबर ठगी का नेटवर्क बहुत बड़ा है इसी नेटवर्क के शिकार आज होते-होते बच गए। शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना के माउर गांव निवासी प्रिंस कुमार ।

प्रिंस कुमार को शेखपुरा के स्टेट बैंक की शाखा का ब्रांच मैनेजर बताकर कॉल किया गया और खाता संख्या पर ₹700 राशि भेजने के लिए बोला गया नहीं तो खाता से ट्रांजैक्शन बंद रहेगा । इसी पर छानबीन करने पर प्रिंस कुमार ने सावधानी बरती और फ्रॉड होने से वे बच गए।

उनको मोबाइल संख्या 7870518234 से कॉल आया और खाता संख्या 38589681656 पे पैसे भेजने के लिए कहा गया।

बता दें कि शेखपुरा जिले में मोबाइल पर कॉल करके विभिन्न तरह के बहाने बनाकर साइबर ठग के द्वारा लोगों को ठग लिया जाता है। 2 दिन पूर्व ही ढेवसा गांव से सात साइबर ठग को पुलिस अधीक्षक दयाशंकर के स्पेशल अभियान में गिरफ्तार किया।

सुनिए पूरी बात

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From