• Thursday, 12 February 2026
राफेल डील में राहुल गांधी द्वारा मोदी को बदनाम करने पर पुतला फूंका

राफेल डील में राहुल गांधी द्वारा मोदी को बदनाम करने पर पुतला फूंका

Vikas

शेखपुरा

शनिवार को जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी शेखपुरा जिला के ओर से राफेल डील मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम उछाल कर उनको बदनाम करने के लिए राहुल गांधी के प्रयास को सुप्रीम कोर्ट में धक्का लगने पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया ।

इस अवसर पर शेखपुरा के चांदनी चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी से जुड़े बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए । मौके पर जिला अध्यक्ष संजीत प्रभाकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम घसीट कर राहुल गांधी ने उनको बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया जो सफल नहीं हुआ और सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि राफेल मामले में तरह की कोई गड़बड़ी नहीं हुई है।

इसी मामले में राहुल गांधी ने अपशब्द कहे जाने पर सुप्रीम कोर्ट में माफी भी मांगी है । इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष हीरालाल, कारू सिंह, बरुन कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

DSKSITI - Large

new

SRL

adarsh school

Mukesh ji

Share News with your Friends

Tags

Comment / Reply From